नाले में बह रहा था बच्‍चा बिल्लियों ने लोगों अलर्ट कर इस तरह बचाई जान


मुंबई में एक नवजात को लेकर अनोखी घटना सामने आई है। शहर के पंतनगर इलाके में एक नवजात नाले में बह रहा था। उसे बिल्लियों ने देखा और अपनी आवाज से आसपास के लोगों को अलर्ट किया। 

तब लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नवजात को नाले से निकाला और अस्‍पताल में भर्ती करवाया। 

मुंबई पुलिस ने इस घटना को लेकर ट्वीट कर कहा, नवजात कपड़े में लिपटा था। उसे देखकर बिल्लियों ने आवाजें निकालनी शुरू कर दींं। तब  लोगों का ध्‍यान नवजात की ओर गया। 

लोगों ने उसे देखते ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बच्‍चे को नाले से बाहर निकाला और राजावाड़ी अस्‍पताल ले जाया गया। 

बच्चे का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। हालांकि अब नवजात खतरे से बाहर है और ठीक हो रहा है। पुलिस ने ट्वीट में नवजात की फोटो भी शेयर की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ