फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने बीते दिनों कई विवादित बयान दिए हैं। उनके बयान पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है।
शिवसेना सांसद कॉपाल तुमाने ने तो इस क्रम में मर्यादाएं तोड़ दी। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को क्या करके पद्मश्री मिला, किसके पांव चाटने से, क्या-क्या चाटने से ये पद मिला है, ये दिल्ली के सभी सांसद और विधायक बहुत अच्छे से जानते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी जी अगर सत्ता के लालची होते तो उस समय प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति सब कुछ बन सकते थे।
कंगना रनौत ने हाल ही में महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबे मेसेज पोस्ट किए।
पोस्ट में महात्मा गांधी पर निशाना साधा। पहले मेसेज में कंगना ने उन्हें सत्ता का भूखा और चालाक बताया। वहीं, दूसरे पोस्ट में लिखा कि गांधी जी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए।
कंगना ने लोगों को सलाह दी है कि वह अपने हीरो समझदारी से चुनें। उन्होंने यह भी लिखा है कि झापड़ मारने वाले के सामने दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.