फ्लाइट के बीच महिला बिल्‍ली को कराने लगी स्‍तन पान, जानिए फिर क्‍या हुआ


आज के ज़माने में जब महिलाएं अपने बच्‍चे को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर दूध पिलाने में सकोच करती हैं, एक महिला ने फ्लाइट में सबके सामने एक बिल्‍ली को स्‍तनपान करा कर सबको हैरान कर दिया। 

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के सायरेकस से एटलांटा जाने वाली फ्लाइट संख्‍या DL1360 में एक महिला अपनी पालतू बिल्ली को ब्रेस्ट फीड कराने लगी. 


आसपास बैठे लोगों ने की जब इसपर नज़र पड़ी तो वो दंग रह गए. लोगों ने तुरंत ही कैबिन क्रू को महिला की इस अजीबोगरीब हरकत की सूचना दी.


जानकारी मिलने पर विमान की एयर होस्‍टेस व अन्‍य क्रबिन क्रू ने महिला को ऐसा करने से रोका पर उसने उनकी बात ही नहीं सुनी. 


इसके बाद विमान के एयरक्राफ्ट कम्यूनिकेशन्स एडरेसिंग एंड रिपोर्टिंग सिस्टम से तुरंत ही एक मैसेज हेडक्वार्टर में भेजा गया. 


मैसेज में लिखा था- सीट 13ए पर बैठी महिला अपनी बिल्ली को ब्रेस्टफीड करवा रही है और मना करने के बावजूद भी नहीं मान रही. इस मैसेज को ट्विटर पर शेयर किया गया जिसे देखकर लोग भी दंग हो गए हैं.



महिला के इस कारनामे की खबर सोशल मीडिया चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कोई उसे मानसिक रूप से विक्षिप्‍त कह रहा है, तो कोई सच्‍चा पेट लवर बता रहा है. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ