लेबर पेन होने पर खुद साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंचीं सांसद, कुछ ही देर में हो गई डिलीवरी


जब किसी महिला की डिलीवरी होने वाली होती है तो उसे बहुत ही असहनीय दर्द होता है। उस समय महिला को सिर्फ आराम की जरूरत होती है।

लेकिन आज हम आपको जो खबर बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, न्यूजीलैंड की एक महिला सांसद को जब लेबर पेन हुआ तो वह खुद साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंच गईं।

न्यूजीलैंड की गर्भवती सांसद जूली एन जेंटर लेबर पेन के बाद रात दो बजे खुद साइिकल चलाकर अस्पताल पहुंचीं।

सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि उनके अस्पताल पहुंचने के एक घंटे बाद ही उन्होंने एक बच्चे को जन्म दे दिया।

सोशल मीडिया पर इस घटना के सामने आने के बाद दुनियाभर के लोग महिला सांसद के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।

दरअसल, न्यूजीलैंड की सांसद को रात दो बजे अचानक से लेबर पेन होने लगा। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइकिल उठाई और अस्पताल के लिए निकल पड़ीं।

इस घटना की एक फोटो उन्होंने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी डाली है। इस तस्वीर में उनको साइकिल चलाते हुए देखा जा सकता है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ