इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बनाने वाली कंपनी बोनस भारतीय बाजार में जल्द ही अपना सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर इन्फिनिटी लॉन्च करने जा रही है.
कंपनी के मुताकिक वह जल्द ही इस मेड-इन-इंडिया ई-स्कूटर की प्री-बुकिंग जल्द ही शुरू करने वाली है, जिसे जनवरी 2022 से इसे ग्राहकों को सौंपने का काम शुरू किया जाएगा.
फिलहाल कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमतों का ऐलान नहीं किया है. दिसंबर के पहले हफ्ते में कीमतों की घोषणा कर दी जाएगी.
कम बजट वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए कंपनी इन्फिनिटी स्कूटर को बिना बैटरी के खरीदने का विकल्प भी मुहैया कराएगी, जिसे बैटरी युक्त स्कूटर से 40% कम दाम पर खरीदा जा सकेगा.
इस विकल्प के तहत स्कूटर खरीदने वाले ग्राहक कंपनी से ‘बैटरी ऐज अ सर्विस’ यानी किराये पर बैटरी लेकर स्कूटर चला सकेंगे. इसके लिए स्कूटर में अलग होने वाली लिथियम-आयन बैटरी दी गई है.
इसके बाद ग्राहक बोनस के बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क की मदद से शुल्क जमा कर डिस्चार्ज बैटरी की जगह फुल चार्ज बैटरी स्कूटर में लगा सकते हैं.
किया ह
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.