स्कूल-कॉलेज में तरह-तरह स्टूडेंट्स मिलते हैं। कुछ ऐसे होते हैं, जिनका पढ़ाई में इतना मन लगता है कि वो थोड़े में ज्यादा समझ लेते हैं, कुछ औसत छात्र होते हैं, लेकिन कुछ छात्र ऐसे भी होते हैं, जिनका दिल-दिमाग कुछ भी पढ़ाई में नहीं लगता है।
एक ऐसे ही छात्र की टेस्ट शीट इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इस कॉपी को आपने देख लिया, तो समझिए पूरे दिन मुस्कुराते ही रहेंगे।
लड़के ने अपनी आंसर शीट में ऐसी-ऐसी बातें लिखीं हैं, जो सामान्य तौर पर इंसान एक साथ सोच ही नहीं सकता। जब आप इसे पढ़ना शुरू करेंगे तो लगेगा कि सवाल का जवाब तो ठीक ही चल निकला है।
उत्तर की खासियत ये है कि ये जहां से शुरू होता है, खत्म भी वहीं आकर हो जाता है। सिर्फ बीच के हिस्से में छात्र क्या कहना चाहता है, ये केवल और केवल वही बता सकता है।
इंस्टाग्राम पर ये आंसर शीट fun ki life नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। देखने में ऐसा लग रहा है कि सवाल भाखड़ा नागल परियोजना को लेकर पूछा गया था। छात्र इसका उत्तर जब शुरू करता है, तो बताता है कि डैम सतलज नदी पर बना है।
जैसे-जैसे उत्तर आगे बढ़ता है, इसमें सरदार पटेल, टाटा-बाय बाय, पंडित जवाहर लाल नेहरू, गुलाब की खेती, चीनी, लंदन, जर्मनी और वर्ल्ड वार तक मामला पहुंच जाता है।
खास बात तो ये है कि वापस घूम-फिर कर लड़का पंजाब और सतलज नदी से होते हुए डैम तक पहुंच जाता है।
ऐसी कॉपी चेक करने के लिए जिस भी टीचर को मिलेगी, वो कोमा में जाने के अलावा कर ही क्या सकता है। नंबर के नाम पर टीचर ने लड़के को बेरहमी से 10 में से ज़ीरो नंबर दे दिए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने शीट पर एक कमेंट भी लिखा है – ‘टीचर कोमा में है’। अब कोई भी अगर एक ही पेज में इतिहास, भूगोल, कला, साहित्य सब कुछ दिखा देगा, तो भला टीचर कहां बर्दाश्त कर पाएगा।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.