उत्तर प्रदेश के संभल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरसअल हयातनगर में शादी के दिन ही दूल्हा अपना घर छोड़कर भाग गया।
शादी के दिन दुल्हन के घर वाले दूल्हे का इंतजार करते रहे, लेकिन दुल्हन के घर बारात नहीं पहुंची। लड़कीवालों की सारी तैयारियां पानी में मिल गई।
हयातनगर के कोटला निवासी महिला ने अपनी बेटी की शादी वहीं के कोतवाली इलाके के सैफ खां से तय की थी। मिली जानकारी के मुताबिक़ यह शादी शुक्रवार को होने वाली थी।
दूल्हा दहेज़ में बाइक और दो लाख रुपये की मांग कर रहा था। लेकिन हुवा ये की दुल्हन की मां दो लाख रूपये और बाइक की व्यवस्था नहीं कर पायी। इस वजह से दूल्हा घर से भाग गया।
एक बाइक और दो लाख रुपये दहेज के कारण शादी तोड़ने पर दुल्हन के मां ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की है। लेकिन पुलिस ने कोई करवाई नहीं की है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.