जिस हस्तिनापुर में हजारों साल पहले हुई महाभारत की कहानियां आज भी लोग दिलचस्पी से सुनते-सुनाते हैं, वहां रक्षक के ही भक्षक बन जाने का एक और काला कारनामा सामने आया है।
पुलिस की छवि को और दागदार करने वाला यह मामला एक दरोगा द्वारा महिला को बंदूक दिखा कर उसके साथ पुलिस चौकी में ही बलात्कार करने का है।
ढाई साल पहले वायरल हुए दरोगा और महिला के डांस वीडियो के बाद अब दरोगा पर वीडियो में दरोगा के साथ डांस कर रही महिला ने रेप का आरोप लगया है।
पीड़ित महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंच कर शिकायत की. जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
एक साल पहले अपने रंगीन मिजाज के चलते चर्चा में आया भद्रकाली चौकी में तैनात दरोगा अरुण कुमार अब विवाद में फंसता दिख रहा है।
दरोगा इस वीडियो में वर्दी में दिखाई दिया था और ये मामला काफी चर्चित रहा था. पीड़िता ने बताया कि एक वाहन चारी के मामले में करीब ढाई साल पहले उसकी मुलाकात अरुण कुमार से हुई थी.
महिला के मुताबिक दरोगा ने इस मामले में उसकी काफी मदद भी की थी, जिसके बाद दोनों के बीच मेलजोल बढ़ता गया।
महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले अरुण उसे घुमाने के लिए हस्तिनापुर ले गया. यहां पर चौकी में ही उसने बंदूक की नोक पर उसके साथ बलात्कार किया।
पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत के साथ ही पुलिस को कुछ सबूत भी सौंपे हैं। महिला ने दरोगा के अश्लील और धमकी भरे मैसेज भी दिए हैं।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.