1- बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों को देना होगा चार्ज
अगर आपका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है, तो आप पर 1 नवंबर से आपको बैंक में पैसे जमा करने या निकालने पर चार्ज देना होगा। यह चार्ज एक लिमिट से अधिक पैसे निकालने या जमा करने पर लगेगा। ग्राहक 3 बार तक पैसे मुफ्त में जमा कर सकेंगे, लेकिन उसके बाद 40 रुपये का भुगतान करना होगा। जनधन खाताधारकों पर यह नियम लागू नहीं होगा। इसके अलावा पैसे निकालने पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
2- ट्रेनों के टाइम-टेबल में होगा बदलाव
भारतीय रेलवे ने पूरे देश में 1 नवंबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने का फैसला किया है। करीब 13 हजार यात्री ट्रेनें और 7 हजार मालगाड़ियों का टाइम टेबल बदला जाएगा। यही नहीं, देश की करीब 30 राजधानी ट्रेनों का समय भी बदलेगा। पहले 1 अक्टूबर से ही देश भर में ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया जाना था, लेकिन बाद में इस बढ़ाकर 1 नवंबर किया गया।
3- गैस सिलेंडर बुक करने के लिए होगी OTP की जरूरत
नई सिलेंडर डिलीवरी पॉलिसी के तहत 1 नवंबर से गैस सिलेंडर बुक करने का तरीका भी बदल जाएगा। नए नियम के मुताबिक गैस बुकिंग के लिए ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। गैस सिलेंडर घर पहुंचाने वाले डिलीवरी ब्वाय को यह ओटीपी बताना होगा। इससे गलत पता और मोबाइल नंबर बताने वाले ग्राहकों को सिलेंडर नहीं मिल पाएगा।
4- फिर बढ़ सकते हैं गैस सिलेंडर के दाम
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियों की तरफ से रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। पिछले कई महीनों से देखा जा रहा है कि गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ती ही जा रही हैं। ऐसे में इस बार भीएलपीजी की कीमतें बढ़ सकती हैं।
5. कई फोनों पर बंद हो जाएगा Whatsapp
1 नवंबर से आईफोन के कुछ मॉडलों और कई एंड्रॉयड फोन्स पर व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा। व्हाट्सऐप पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 1 नवंबर से फेसबुक के स्वामित्व वाला प्लेटफॉर्म एंड्रॉयड 4.0.3 Ice Cream Sandwich, iOS 9, और KaiOS 2.5.0 को सपोर्ट नहीं करेगा।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.