नौ महीने से फरार महिला CID कॉन्‍सटेबल कर रही थी ये काम : जानकर रह जाएंगे हैरान !


छत्तीसगढ़ में पुलिस की सीआईडी शाखा में कार्यरत एक महिला आरक्षी नौ महीने अचानक रायपुर  से लापता हो गई थी. मामले की तफ्तीश होने पर वह यूपी के के वृंदावन में एक कृष्ण मंदिर के बाहर फूल बेचते पाई गई. 

छत्तीसगढ़ पुलिस का दावा है कि उनकी टीम ने ड्यूटी से फरार महिला आरक्षी अंजना साहिस को अपने साथ वापस लाने की भी पूरी कोशिश की, लेकिन उन्होंने आने से मना कर दिया. अंजना ने अब वृंदावन में ही रहकर श्रीकृष्‍ण की भक्‍ती में लीन रहने की इच्छा जताई है. ऐसे में पुलिस टीम उन्हें लिए बगैर ही वापस लौट र्आई.


जानकारी के मुताबिक अंजना पहले रायगढ़ में पोस्टेड थीं. 9 महीने पहले उनका ट्रांसफर रायपुर पुलिस हेडक्वार्टर में CID ब्रांच में कर दिया गया. इसी बीच एक दिन अचानक वो लापता हो गईं. रायपुर के महावीर नगर में रहने वाली अंजना की मां ने 21 अगस्त को अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. इसके बाद पुलिस ने अंजना की तलाश शुरू की.


अंजना के पास माेबाइल न होने के कारण उन्‍हें ट्रैक नहीं किया जा पा रहा था जांच के दौरान पुलिस को उनके बैंक अकाउंट के बारे में पता चला. बैंक ट्रांजैक्शन से पता लगा कि यह वृंदावन के कुछ एटीएम से किए गए हैं. इसके बाद जांच टीम वहां पहुंची. कई लोगों अंजना की तस्वीर दिखाने के बाद उनका ठिकाना पता चला.  पुलिस जब वृंदावन पहुंची तो अंजना एक कृष्ण मंदिर के बाहर पूजा का सामान बेचते नजर आईं. 


अंजना ने लौटने से इनकार कर दिया. चर्चा है कि सीआईडी में कुछ अफसरों की हरकतों से तंग आकर अंजना ने नौकरी छोड़ दी लांकि पुलिस का कहना है कि कई बार पूछे जाने पर भी अंजना ने नहीं बताया कि उसे किस बात की दिक्कत थी, कौन से अधिकारी उसे परेशान कर रहे थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ