मध्य प्रदेश के भोपाल में एक 26 साल की नर्सिंग स्टूडेंट के साथ उसी के कॉलेज के दोस्त ने बलात्कार किया। भोपाल के निशातपुरा इलाके में आरोपी गोविंद अहिरवार ने महिला को कॉलेज से घर छोड़ने की बात कही।
उसने रास्ते में कुछ खाना लिया और उसमें नशीली दवा मिला दी। इसे खाने के बाद महिला बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी महिला को किराये के मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे इसके जरिए ब्लैकमेल करने लगा।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने कॉलेज से निकलने के बाद एक जगह कार रोक कर खाना लिया और उसमें नशीली दवाई मिला दी।
दुष्कर्म के बाद आरोपी वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। लगातार मिल रही प्रताड़ना के बाद वह अलीराजपुर स्थित अपने माता-पिता के घर गई और उन्हें घटना की जानकारी दी।
जिसके बाद माता-पिता उसे थाने ले गए और अलीराजपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। इस मामले को भोपाल के निशातपुरा थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। निशातपुरा पुलिस के मुताबिक, आरोपी के किराए के घर में तलाशी की गई, लेकिन वह नहीं मिला।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.