ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े डकैती, छह लाख के आभूषण और कैश की लूट


अपराधियों ने एक बार फिर राजधानी पटना में एक ज्वेलरी शॉप को अपना टारगेट बनाया है और उसमें रखे छह लाख के आभूषण और कैश लेकर फरार हो गए।

सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।दबताते चलें कि पिछले 15 दिनों के अंदर अपराधियों ने यह दूसरी ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया है। यह घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मलाही पकड़ी इलाके की है।

अपराधियों ने बुधवार को दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है। दोपहर करीब तीन बजे शॉप में मालिक राकेश और उनकी पत्नी अपनी राजमणि ज्वेलर्स शॉप में बैठे थे।

उस वक्त कोई ग्राहक नहीं था। इसी क्रम में आधा दर्जन हथियार बंद अपराधी दुकान में रखे सारे आभूषण और कैश लेकर फरार हो गए।

सभी अपराधी चेहरे ढक रखे थे। किसी ने हेलमेट तो किसी ने मास्क पहन रखा था। दो सितंबर की रात भी हथियार से लैश अपराधियों ने पटना के शिवपुरी इलाके में महावीर ज्वेलरी शॉप में धावा बोला था। वहां से भी हथियार के बल पर कैश और ज्वेलरी लूट कर ले गए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ