देश में स्वास्थ्य की स्थिति सही नहीं है। कोरोनाकाल में हमने देखा कि लोग कैसे परेशान और हताश हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर रोज़ मार्मिक वीडियोज़ वायरल होते रहते हैं, जिसमें हम देखते हैं कि देश की स्वास्थ्य स्थिति कितनी बदत्तर है।
अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो झारखंड का बताया जा रहा है।
इसमें देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति एक मरीज़ को खाट पर ले जा रहा है। न तो उसके पास एंबुलेंस है और ना ही कोई अन्य सुविधा।
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दो शख्स खाट पर टांग कर एक मरीज को अस्पताल इलाज करवाने ले जा रहे हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद लग रहा है कि देश में वाकई में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर मज़ाक हो रहा है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.