बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया अनुमंडल से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है। यहां ग्रामीणों ने चोरी के आरोप में दो बच्चों को पकड़ कर न सिर्फ उसके सिर मुंड डाले, बल्कि बिजली के पोल में उन्हें बांध बेरहमी से पिटाई भी की।
घटना सिरिसिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 की बताई जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि सिरिसिया थाना अन्तर्गत भगड़वा गांव निवासी कन्हैया यादव और लालू यादव के दोनों बेटों के साथ ऐसा सलूक किया गया है।
पिटाई करने का आरोप गांव के ही शिवनाथ यादव और माधव राय पर लगा है। साथ ही भीड़ तमाशबीन बनी रही।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.