चोर ने कहा- जेल ही है मेरा घर, वापस जाने के लिए की लूटपाट


मुंबई के वसई में एक चोर जेल को ही अपना घर मानता है। अपने घर यानी जेल वापिस जाने के लिए चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देता है। 

हाल ही में पुलिस ने इस चोर को गिरफ्तार कर लिया है। इस चोर के साथ पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

19 वर्षीय इस अनोखे चोर ने पुलिस को गिरफ्तारी के बाद कहा, उसे अपने गांव में एक मंदिर बनाना है, इसलिए वह चोरी करता है। चोर का बचपन में ही अपने मां-बाप का साथ छूट गया था। 

पुलिस ने चोर और उसके साथियों के पास से लगभग सात लाख रुपए के सामान और नकदी जब्त की है। इसमें 17 मोबाइल फोन, एलसीडी, चांदी के गहने और कैश हैं।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मुंबई-अहमदाबाद हाईवे से गिरफ्तार किया है। इसके लिए पुलिस ने इलाके के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की जांच की। बता दें कि आरोपी चोर जेल से छूटने के बाद एक बार अपने गांव जरूर जाता था। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ