पेट्रोल-डीजल की महंगाई से जूझ रहे आम आदमी को सरकार ने एक और बड़ा झटका दिया है. सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी कर दी है.
सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है. इसके साथ ही 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर का दाम में भी 68 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.
रसोई गैस की यह बढ़त सोमवार रात से ही प्रभावी हो गई है. इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू उपयोग वाला सिलेंडर अब 859.5 रुपये में मिलेगा, इससे पहले यह 834.50 रुपये मिल रहा था.
वहीं अब कोलकाता में 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर 886 रुपये, मुंबई में 859.5 रुपये और लखनऊ में 897.5 रुपये का हो गया है.
इसी तरह 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर का दिल्ली में दाम बढ़कर 1618 रुपये हो गया है. बता दें कि पिछले महीने ही तेल कंपनियों ने स सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी.
अपने शहर में गैस सिलेंडर की कीमत सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx पर जाकर चेक कर सकते हैं. यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं.

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.