ट्विटर ने भारत में नियुक्‍त किया नया RGO, जानिए किसे मिला ये अहम पद

नियमों के पालन को लेकर सरकार से लंबी तकरार के बाद माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने विनय प्रकाश को भारत में अपना शिकायत निवारण अधिकारी (RGO) नियुक्त किया है. साथ ही कंपनी ने भारत में नियुक्त अधिकारी का ई मेल एड्रेस और स्थानीय पता भी दिया है. कंपनी की वेबसाइट पर यह सूचना डाली गई है. विनय प्रकाश की ई-मेल आईडी grievance-officer-in@twitter.com है, जबकि पता कर्नाटक की राजधानी स्थित बेंगलुरु में द स्टेट बिल्डिंग की चौथे मंजिल पर इनके दफ्तर का दिया गया है. शिकायत अधिकारी नियुक्त करने के साथ ही कंपनी ने 26 मई, 2021 से 25 जून, 2021 के दौरान की कंप्लायंस रिपोर्ट भी प्रकाशित की है, जोकि 26 मई को लागू हुए आईटी नियमों के तहत जरूरी था. ट्विटर ने पहले धर्मेंद्र चतुर को अपना अंतरिम अधिकारी नियुक्त किया था. हालांकि चतुर ने पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था. सोशल मीडिया के नए नियमों को लेकर ट्विटर का भारत सरकार के साथ टकराव चल रहा है. बता दें कि हाल ही में सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नए आईटी नियमों को लेकर सरकार के साथ ट्विटर के गतिरोध पर कहा था कि भारत में काम करने वालों को देश के नियमों का अनुपालन करना होगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ