कानपुर में श्याम नगर (Shyam Nagar in Kanpur) निवासी अरविंद श्रीवास्तव (Arvind Srivastava) ही वास्तव में राज कुंद्रा का प्रोडक्शन हाउस चला रहा था। वह शातिर ढंग से राज कुंद्रा के काले कारोबार से जुड़ा था (Kanpur connection) और सीधे अपने खातों के बजाय पत्नी हर्षिता और पिता नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव के बैंक खातों में रुपये मंगा रहा था।
जानकारी के मुताबिक अरविंद सिंगापुर में एक रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनी में भी काम करता है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने उसके खिलाफ लुकआउट कार्नर नोटिस जारी कर रखा है। राज कुंद्रा के पोर्न प्रोडक्शन हाउस का काम यश ठाकुर देख रहा था। यश ठाकुर को अरविंद श्रीवास्तव का बेहद करीबी बताया जा रहा है। यश ठाकुर के खिलाफ भी लुकआउट कार्नर नोटिस जारी है।
जांच में सामने आया है कि हाट शाट एप और हाट हिट के वीडियो भेजने पर पहले यश ठाकुर के खाते में रुपये आते थे, वहां से रकम हर्षिता श्रीवास्तव और नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव के खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी।
मुंबई पुलिस को शक है कि अरविंद श्रीवास्तव और यश ठाकुर एक ही व्यक्ति है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक कानपुर के श्याम नगर में प्लाट नंबर 348 जी-2 निवासी नर्वदा प्रसाद श्रीवास्तव अरविंद के पिता हैं, जबकि हर्षिता अरविंद की पत्नी है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.