अवैध कब्जेदारों के खिलाफ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का सख्त एक्शन जारी है। BSP के पूर्व सांसद दाऊद अहमद की संपत्ति पर कार्रवाई की गई है।
बसपा के पूर्व सांसद दाऊद अहमद के 100 करोड़ की लागत से बन रहे बहुमंजिला इमारत पर लखनऊ विकास प्राधिकरण ने रविवार सुबह कार्रवाई करते हुए उसे जमींदोज कर दिया।
हाईकोर्ट और एलडीए ने इसके धवस्तकरण के आदेश दिए है। बिल्डिंग पुरातत्व विभाग के रिमोट एरिया में आ रही थी जिसको केंद्र पुरातत्व विभाग के ऑब्जेक्शन के साथ हाईकोर्ट और एलडीए के ध्वस्तीकरण आदेश के बाद गिराया जा रहा है।
जिला प्रशासन की टीम और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बिल्डिंग को तोड़ने की कार्रवाई पूरी की गई।
पूर्व सांसद दाउद अहमद ने बहुमंजिली को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने अवैध निर्माण पर घोर आपत्ति जताई थी।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.