अखिलेश से मिले संजय, चुनाव से पहले पकने लगी कौन सी सियासी खिचड़ी !

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह आज अचानक लखनऊ में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस खबर के बाद कयास लगा जा रहे हैं कि क्या आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आम-सपा का गठबंधन हो सकता है। BSP सुप्रीमो मायावती ने कहा था कि सपा की यह लाचारी है कि वह यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव छोटी पार्टियों के साथ मिलकर लड़ेगी। दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव में किसी भी बड़े राजनीतिक दल से गठबंधन से साफ इंकार कर चुके हैं उन्होंने कुछ समय पहले कहा था कि समाजवादी पार्टी छोटी पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ