सिंदूर भरते समय दुल्हन को देख भाग खड़ा हुआ दूल्हा, जानिए वजह

शादी के माहौल में कई बार कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जो चौका देता है। आए दिन कोई न कोई वीडियो जरूर वायरल होते रहते हैं। उन्हीं में से एक वीडियो ऐसा भी आया जो हर किसी को चौंका दिया। शादी के मंडप में दुल्हन बैठी होती है और तभी दूल्हा सिंदूर भरने की रस्म के लिए खड़ा होता है, लेकिन कुछ ऐसा हो जाता कि दूल्हा डरकर वहां से भाग खड़ा होता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंदूर भरने की रस्म शुरू होती है। दुल्हन बेहोश होकर जमीन पर गिर जाती है। दुल्हन की हालत देखने के बाद दूल्हा जैसे बौखला सा जाता है और गले में पहने हुए माला को तुरंत उतारकर फेंक देता है। इतना ही नहीं, वह शादी के मंडप से भाग खड़ा होता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो चुका है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को निरंजन महापात्रा ने शेयर किया है। करीब 12 हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ