फिर तेजी पकड़ रहा क्विक सर्विस रेस्तरां का धंधा, परिधानों की बिक्री अब भी सुस्‍त

● एडलवाइस सिक्योरिटीज ने रिपोर्ट में जताई जल्‍द कारोबारी हालात सुधरने की उम्‍मीद भारत का खुदरा क्षेत्र जहां कारोबारी रिकवरी के लिए जूझ रहा है वहीं, क्विक सर्विस रेस्तरां (क्यूएसआर) और ज्‍वेलर्स के कारोबारी में सुधार की रफ्तार काफी बेहतर है. दूसरी ओर रेडीमेड कपड़ों यानी अपेरल्‍स निर्माता अभी तक कोविड के प्रतिबंधों से आई कारोबारी सुस्‍ती से उबर नहीं पा रहे हैं. एडलवाइस सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट में जून तिमाही में खुदरा बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 53% तक बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है. हालांकि आमदनी (रिवेन्‍यू) के मामले में सालाना आधार पर 37% की कमी रहने का अनुमान एडलवाइस ने अपने इस आय पूर्वावलोकन रिपोर्ट में जताया है. रिपोर्ट में कहा गया है “सेगमेंट के हिसाब से क्यूएसआर में सबसे ज्यादा रिकवरी होने की संभावना है, क्योंकि इस सेक्टर ने डिलीवरी और सुविधाओं के मामले में अपना मॉडल विकसित किया है. इसके विपरीत अपेरल्‍स के खुदरा कारोबार में फिर से सबसे कम रिकवरी दिखने की आशंका जताते हुए कहा गया है कि इसमें इन्वेंट्री का स्तर और छूट ऑफर अहम भूमिका निभाएंगे." भारत में डोमिनोज पिज्जा शृंखला चलाने वाले जुबिलेंट फूडवर्क्स और बर्गर किंग इंडिया लिमिटेड की बिक्री इस वर्ष जनवरी में जनवरी 2020 के मुकाबले क्रमश: 107% और 85% रही. इसी तरह अप्रैल में डोमिनोज़ की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 94.4% और मई में 87.7% रही. यह जानकारी कंपनी ने मार्च तिमाही की आय संबंधी रिपोर्ट में दी गई है. इनरवियर, परिधान, जूते और डिपार्टमेंटल-स्टोर की आय में सालाना आधार पर क्रमशः 72%, 0.4%, 35% और 12% की वृद्धि देखने को मिली है. हालांकि, अप्रैल और मई में दूसरी लहर के कारण गैर-जरूरी वस्‍तुओं (नॉन एसेंशियल) की खुदरा बिक्री को झटका लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक परिधानों के खुदरा कारोबार में आगे चलकर सबसे अधिक सुधार आने की उम्मीद है. परिधान खुदरा विक्रेताओं की 33% रिकवरी होने की उम्‍मीद है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ