झारखंड के धनबाद जिले के झरिया और जोरापोखर थाना क्षेत्र के भागा 16 नंबर एवं फुसबंगला भाट पट्टी के युवकों के बीच रविवार की शाम जमकर मारपीट हुई।
दोनों ओर से हुए पथराव में तीन लोग घायल हो गये। घायलों में राजेन्द्र रविदास बीसीसीएल कर्मी, युवक नेहाल कुमार और अनिल कुमार शामिल हैं।
पथराव के दौरान अनिल की मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि दूसरे गुट की मैजिक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी।
घटना की सूचना पर झरिया थाना प्रभारी पीके झा एवं जोरापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों तरफ के युवकों को खदेड़ा।
वहीं भाजमो के रमेश पांडेय ने स्पष्ट रूप से कहा कि एक समुदाय विशेष द्वारा गौ तस्करी की जाती है। विरोध करने पर घरों पर पथराव किया जाता है। पुलिस कार्रवाई करे, नहीं तो उग्र आंदोलन होगा।
बता दें कि रविवार की शाम चार बजे मिश्रा तालाब के निकट कुछ युवक बैठे हुए थे। भागा 16 नंबर के युवकों को गाली गलौज कर रहे थे। तभी नेहाल नामक युवक पूछताछ करने गया। सभी ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिसके बाद मामला बिगड़ गया।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.