टमाटरों ने कैसे रोका मुंबईकरों का रास्ता, हाईवे पर लग गया लंबा जाम !

मुंबई के ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर टमाटरों की वजह से ट्रैफिक जाम लग गया। असल में एक कंटेनर में 20 टमाटर भरा हुआ था, इसे जब सड़क पर ले जाया जा रहा था, तभी हादसा हो गया और इसमें मौजूद 20 टन टमाटर सड़क पर फैल गए। यह हादसा मुंबई से ठाणे के रास्ते सुबह 8 बजे होने की जानकारी है। हाइवे पर बीस टन टमाटर गिरने के कारण मदद के लिए जेसीबी मशीन को बुलाना पड़ा। लगभग एक घंटे की मशक्क्त के बाद टमाटर सड़क से हटाए गए। हादसे में एक व्यक्ति को मामूली चोट लगी है। भारी बारिश के कारण ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया था और टमाटर से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ