पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय परिसर स्थित आइटीडीए भवन सभागार में मंगलवार को ट्रांसजेडर समुदाय के लिए विशेष कोविड टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया।
जिला उपायुक्त सूरज कुमार की पहल पर आयोजित इस शिविर को लेकर ट्रांसजेंडर समुदाय के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
कहा कि काफी संवेदनशील होकर उपायुक्त ने कोविड टीका लेने को लेकर उनकी परेशानियों को समझा एवं आज टीका उपलब्ध कराया गया।
इस मौके पर ट्रांसजेंडर समुदाय की अन्य समस्याओं जैसे पेंशन, राशन कार्ड, आवास आदि से जिला उपायुक्त को अवगत कराया गया। जिसपर उन्होंने यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने को लेकर उन्हें आश्वस्त किया।
उपायुक्त ने बताया कि किन्नर समुदाय के सामने आने वाली अन्य समस्याओं से भी वे अवगत हुए।
किन्नर समुदाय ने सामुदायिक भवन बनाने की मांग रखी, जिसपर उपायुक्त ने जल्द ही इसे मूर्त रूप देने को लेकर आश्वस्त किया।
साथ ही साथ पेंशन एवं राशन कार्ड से वंचित इस समुदाय के लोगों को इसका लाभ देने के लिए उपायुक्त ने कैंप लगाकर आच्छादित करने की बात कही।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.