जानकारी के अनुसार राम इबाल राय शनिवार शाम घर से निकले थे, लेकिन लौटकर नहीं आए। सुबह आसपास के लोगों से सूचना मिली कि उनकी हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया है। घटना की जानकारी मृतक के स्वजनों को रविवार की सुबह मिली। इसके बाद गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर आसपास के लोग जुट गए।
सूचना पर पहुंचे राघोपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुष्पेंद्र, एसआई महेश्वरी साह ने शव की जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। पूछताछ के दौरान बेटी-दामाद ने बताया कि किसी प्रकार की कोई व्यक्तिगत दुश्मनी आसपास के लोगों से नहीं थी।
राघोपुर थानाध्यक्ष से इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का स्पष्ट तौर पर पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.