जमुई के लक्ष्मीपुर थानाक्षेत्र स्थित हरमा पहाड़ी इलाके में प्रेमी युगल को पकड़ कर पहले तो पेड़ से बांध जम कर पिटाई की और फिर उन्हें जिंदा जलाने का प्रयास किया गया।
हालांकि समय रहते पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष बिना समय गंवाए अकेले ही मौके पर पहुंच कर दोनों की जान बचाई।
बताया जाता है कि उस गांव में रहने वाली चार बच्चों की मां को स्थानीय युवक से प्यार हो गया और दोनों लोगों की नजरें बचा कर एक-दूसरे से मिलने लगे।
इसी दौरान कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग गए। उनके अचानक भागने पर घर वालों के साथ ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए और उन दोनों को ढूंढ़ने लगे।
जल्द ही दोनों का पता चल गया और पकड़ कर गांव लाए गए। उसके बाद दोनों को पेड़ से बांध कर उन्हें खूब पीटा गया और फिर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया।
लेकिन पुलिस की ततपरता से उन्हें बचा लिया गया। फिलहाल पुलिस घायल प्रेमी युगल को पुलिस कस्टडी में इलाज करवा रही है ।
उनके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.