अब कार में बैठे-बैठे लीजिए रेस्‍टोरेंट का मज़ा, यहां शुरू हो रही यह सुविधा

कोवडि काल में लोग रेस्‍टोरेंट की भीड़-भाड़ में बैठकर खाना खाने से बच रहे हैं। इसे देखते हुए कार में ही लोगों को मनचाहा खाना परोसने की सेवा शुरू हो गई है. केरल पर्यटन विकास निगम (KTDC) ने इन-कार डाइनिंग सर्विस शुरू की है. इसके तहत रेस्‍टोरेंट के स्वादिष्ट भोजन का आनंद आप अपनी कार को पार्क करके गाड़ी में बैठे-बैठे ही उठा सकेंगे. हाल ही में शुरू की गई इन-कार डाइनिंग की सर्विस की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए KTDC ने विज्ञापन जारी कर सूचना प्रसाारित की है. इस सेवा के तहत लोग सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता और रात का खाना ऑर्डर कर सकते हैं. यह सेवा केटीडीसी के सभी रेस्‍टोरेंट में उपलब्‍ध कराई जाएगी. इसकी जानकारी देते हुए केरल के पर्यटन मंत्री पीए मोहम्मद रियास ने बताया कि हमारी योजना सुरक्षित और स्वादिष्‍ट भोजन लोगों तक पहुंचाने की है. बता दें कि केरल पहला इकलौता प्रदेश है जहां राज्य सरकार ने अपने रेस्‍टोरेंट में इन-कार डाइनिंग की सुविधा शुरू की है. इससे पहले, केरल में कोरोना महामारी के दौरान ड्राइव-थ्रू कोविड परीक्षण और टीकाकरण की सुविधाओं ने लोगों को काफी प्रभावित किया था.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ