अगर लोन लेकर कार खरीदने की इच्छा है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अब घर बैठे ही ऑनलाइन कार लोन की सुविधा दे रही है.
इसके लिए कंपनी ने देशभर में अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये एंड-टू-एंड ऑनलाइन कार फाइनेंसिंग सुविधा का विस्तार करने की घोषणा की है.
मारुति ने इसे दिसंबर 2020 में सीमित शहरों में मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस लॉन्च किया था. अब यह सुविधा पूरे देश में मारुति के प्रीमियम कार आउटलेट NEXA के साथ ही साधारण शोरूम्स ARENA में भी उपलब्ध होगी.
इसमें एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक, एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, महिंद्रा फाइनेंस और सुंदरम फाइनेंस सहित 14 फाइनेंसर शामिल हैं.
ग्राहकों के बदलते व्यवहार और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने मारुति सुजुकी स्मार्ट फाइनेंस नाम से यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.