बिहार के दानापुर से एक हृदयविदारक घटना सामने आयी है। बताया जा रहा है कि बहू और बेटे की प्रताड़ना से तंग दानापुर के एक बुजुर्ग दंपती ने पीपा पुल घाट से गंगा में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली।
दंपती की पहचान शाहपुर थाने के हनुमानगंज निवासी चंद्रेश्वर प्रसाद उर्फ भोंदू (65) और उनकी पत्नी सावित्री देवी (50) के रूप में की गई है। चंद्रेश्वर के भाई अरविंद ने बताया कि उनके दो भतीजे रामावतार और राकेश हैं।
किसी बात को लेकर चंद्रेश्वर को बेटे और बहू के साथ झगड़ा हुआ था। उसके बाद बेटे और बहू ने मां-बाप को मारपीट कर घर में बंद कर दिया।
गुस्साए दपंती किसी तरह घर से निकले और पीपा पुल घाट पर आ गए। वहां कुछ देर बैठे और बातें कीं और फिर दोनों ने गंगा में छलांग लगा दी।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार साहा ने बताया कि पीपा पुल घाट पर गंगा नदी में आत्महत्या करने वाले दंपती की पहचान उनके बेटे रामावतार ने की है। उन्होंने बताया कि शाहपुर थाने के हनुमानगंज निवासी चंद्रेश्वर प्रसाद किसान थे।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.