
● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के बुधवार को हुए विस्तार में मंत्रिमंडल में शामिल 43 नेताओं को देर रात मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया गया है.
● नई कैबिनेट में 30 कैबिनेट मंत्री, 45 राज्य मंत्री जबकि 2 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार को जिम्मेवारी सौंपी गई है. प्रधानमंत्री मोदी खुद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय का काम देखेंगे.
● इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्मिक, लोक शिकायतें और पेंशन मामलों का मंत्रालय, आणविक ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग और अन्य नीतिगत मामलों का जिम्मा संभालेंगे.
● अमित शाह को गृह मंत्रालय के साथ साथ मिनिस्ट्री ऑफ को-ऑपरेशन का भी प्रभार दिया गया है. स्मृति ईरानी को महिला एवं बाल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है.
● पीयूष गोयल को टेक्सटाइल और फूड और कंज्यूमर अफेयर्स मंत्रालय का प्रभार दिया गया है. वहीं रमेश पोखरियाल निशंक की जगह धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री बनाया गया है.
● मनसुख मांडविया को स्वास्थ्य एवं केमिकल फर्टिलाइजर मिनिस्ट्री दी गई है. नागरिक उड्डयन मंत्री के तौर पर कार्य कर रहे हरदीप सिंह पुरी को शहरी एवं नगर विकास मंत्रालय के साथ साथ पेट्रोलियम मंत्रालय का प्रभार दिया गया है.
● अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ खेल और युवा मामलों का कार्यभार सौंपा गया है.
● कांंग्रेस से भाजपा में गए ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है. अश्विनी वैष्णव को रेलवे और आईटी और संचार मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
● लोजपा में चिराग पासवान का तख्ता पलटने वाले पशुपति कुमार पारस को फूड प्रोसेसिंग मिनिस्ट्री का जिम्मा सौंपा गया है. गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास मंत्रालय मिला है.
● जदयू कोटै से कैबिनेट में शामिल आरसीपी सिंह को स्टील मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है. वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री बनाया गया है.
● किरन रिजीजू को कानून और न्याय मंत्री बनाया गया है. आरके सिंह को ऊर्जा मंत्रालय के साथ साथ नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है.
● जी किशन रेड्डी को संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है. सर्वानंद सोनेवाल को बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्रालय और आयुष मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है.
● भूपेंद्र यादव को श्रम और पर्यावरण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुरुषोत्तम रुपाला को डेयरी और मत्स्य विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया है.
● नारायण राणे को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय का काम सौंपा गया है.राज्य मंत्रियों की बात की जाए तो अजय कुमार को गृह राज्य मंत्री का पद दिया गया है.
● मीनाक्षी लेखी को विदेश राज्य मंत्री का जिम्मा दिया गया है. पंकज चौधरी को वित्त राज्य मंत्री बनाया गया है. अनुप्रिया पटेल वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री का पद दिया गया है.
● एसपी सिंह बघेल को कानून और न्याय मंत्री राज्य मंत्री का जिम्मा सौंपा गया है. राजीव चंद्रशेखर को कौशल विकास और आंत्रप्रन्योरशिप राज्य मंत्री के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था.
● वहीं उडुपी की सांसद शोभा करंदलाजे कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री बनाया गया है. दर्शना विक्रम जार्दोश को टेक्सटाइल्स मिनिस्ट्री में राज्य मंत्री का प्रभार सौंपा गया था. साथ ही उन्हें रेल राज्य मंत्री भी बनाया गया है.
● झारखंड के कोडरमा से सांसद अन्नपूर्ण देवी को शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है. वहीं कौशल किशोर को आवासीय और नगर मामलों का राज्य मंत्री बनाया गया है.
● उत्तराखंड के उधमसिंहनगर से सांसद अजय भट्ट को रक्षा राज्य मंत्री के साथ साथ पर्यटन राज्य मंत्री बनाया गया है. वहीं बीएल वर्मा को पूर्वोत्तर मामलों का राज्य मंत्री और सहकारिता राज्य मंत्री का पद दिया गया है.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.