
उत्तराखंड में सीएम बनने की रेस में पुष्कर सिंह धामी ने बाजी मार ली है। अब नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे। देहरादून में हुई बीजेपी की विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। वे आज शाम 6 बजे शपथ लेंगे।
उत्तराखंड में अभी तक बने सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे युवा पुष्कर सिंह धामी हैं। 46 साल के धामी बीजेपी के युवा नेता हैं।
16 सितंबर, 1975 को राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की तहसील डीडीहाट के टुण्डी गांव में जन्मे पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। चार महीने के भीतर ये तीसरे मुख्यमंत्री होंगे।
चार महीने पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बने, फिर तीरथ सिंह रावत सीएम बने और अब पुष्कर सिंह धामी का नाम मुख्यमंत्री के रूप में तय किया गया।
ऊधम सिंह नगर की खटीमा विधानसभा सीट से दूसरी बार के विधायक पुष्कर सिंह धामी का ताल्लुक सैन्य परिवार से रहा है। हायर एजुकेशन लखनऊ यूनिवर्सिटी से की है। पुष्कर धामी मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट हैं।
धामी 2002 से 2008 के बीच लगातार दो बार भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। धामी उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे हैं।
पुष्कर सिंह धामी 2012 में खटीमा से विधायक चुने गए और उसके बाद 2017 में फिर से विधायक चुने गए।
माना जा रहा है कि साल 2022 के चुनावों से पहले युवाओं को लुभाने के लिए एक बड़ा दांव खेला है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.