एक लाख तक महंगी हुईं महिंद्रा की गाडि़यां, जानिए नई कीमतें

बहुउपयोगी वाहन बनाने वाली कंपनी महिंद्रा ने अपनी गाडि़यों की कीमत में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. इस साल में कंपनी ने अपनी कारों की कीमत में ये तीसरी बार में बढ़ोतरी की है. इससे पहले कंपनी मई में अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा चुकी है. एचटी ऑटो की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महिंद्रा थार एसयूवी में की गई है. इसके वेरिएंट्स की कीमतें 42,300 से 1,02,000 रुपये तक बढ़ गई हैं, हाल ही में लांच थार एएक्‍स वेरिएंट की कीमत में कंपनी ने 67 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है. एक्‍सयूवी के बेस वेरिएंटकी कीमत में 2,192 रुपये और टॉप वेरिएंट में 3,188 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं केयूवी 100 की कीमत में कंपनी ने 3,016 रुपये से 3,344 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. प्रीमियम एसयूवी अल्‍ट्रॉस की कीमत में 3,094 रुपये की बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही कंपनी ने कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्‍सयूवी 300 की कीमत में 24,266 रुपये की बढ़ोतरी की है. इसके अलावा कंपनी ने मज़ारो एमपीवी की कीमत में 26 हजार रुपये से 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है. इसके साथ ही कंपनी ने स्कॉर्पियो की कीमत में 30 से 40 हजार रुपये तक बढ़ा दी है.छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में लोकप्रिय एसयूवी बोलेरो की कीमतों में 21,000 रुपये से 22,600 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. Mahindra, SUV, Thar, Mahindra XUV 500, KUV 100, Alturas, Bolero, Marazzo, scorpio, Price hike

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ