एलआईसीएचएफएल ने पेश किया 6.66% पर सबसे सस्‍ता होम लोन

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (एलआईसीएचएफएल) ने 6.66 फीसदी ब्‍याज दर के साथ अपना अबतक का सबसे सस्‍ता होम लोन पेश किया है. 50 लाख रुपये तक के होम लोन के लिए रियायती दर पर होम लोन की यह पेशकश 31 अगस्त तक जारी रहेगी. यह ऐसे होम लोन पर ही लागू होगी, जिनकी पहली किस्त का भुगतान 30 सितंबर से पहले कर दिया जाएगा. कंपनी ने एक जारी बयान कर बताया है कि यह पेशकश वेतनभोगी कर्मियों के लिए की जा रही है. होम लोन के लिए यह कंपनी की अब तक सबसे सस्‍ती ब्‍याज दर है. होम लोन की यह रियायती ब्‍याज दर कर्ज लेने वाले की ऋण क्षमता पर आधारित होगी, जिसका निर्धारण आवेदक के सिबिल स्‍कोर के आधार पर किया जाएगा. बयान में कहा गया है कि 6.66 फीसदी ब्‍याज दर के साथ अधिकतम 30 साल के होम लोन पर अब तक की सबसे सस्‍ती पेशकश की गई है. एलआईसीएचएफएल से होम लोन लेने के इच्‍छुक लोग कंपनी के 'होमवाई' ऐप के जरिए भी कर्ज़ के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस तरह ग्राहक कंपनी के कार्यालय गए बिना ही होम लोन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. बता दें कि अभी तक भारतीय स्‍टेट बैंक (एसबीआई) 6.65 फीसदी की सबसे सस्‍ती ब्‍याज दर पर होम लोन दे रहा है. एलआईसीएचएफएल 6.66 फीसदी के साथ अब उसके बिल्‍कुल करीब आ गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ