निफ्टी 500 के 20% फीसदी शेयरों के भाव अब भी हैं प्री-कोविड के स्तर से नीचे

भारतीय शेयर बाजारों में दिख रही शानदार तेजी के बावजूद कई शेयर अबतक कोविड-19 की मार से उबर नहीं पाए हैं. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 500 के लगभग एक बटे पांच यानी 20 फीसदी शेयर अब भी अपने कोविड-पूर्व (प्री-कोविड) के स्तर से नीचे हैं. आज मनी 9 आपको ऐसे ही सुस्‍त पड़े शेयरों के बारे में बताने जा रहा है. ● आईटीसी, एयरटेल, मारुति, ओएनजीसी, आईओसीएल जैसे दिग्‍गज शेयर इनमें शामिल ज्‍यादातर ब्रोकरेज कंपनियां आमतौर पर 17 जनवरी 2020 को केंद्र सरकार द्वारा चीन की यात्रा न करने की सलाह जारी किए जाने से पहले के समय को प्री-कोविड दौर मानती हैं. इस लिहाज़ से देखें तो आईटीसी, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, ओएनजीसी, आईओसीएल, कोल इंडिया, एचडीएफसी एएमसी, पीवीआर लिमिटेड, बाटा इंडिया, एलएंडटी फाइनेंस, आईनॉक्स लीजर, इंडसइंड बैंक, आरबीएल बैंक, बंधन बैंक, पीएनबी के शेयरों के भाव अब भी अपने प्री-कोविड स्तर से नीचे बने हुए हैं. बीएसई के बेंचमार्क इंडेक्‍स सेंसेक्स और एनएसई के निफ्टी दोनों ने ही बीते सप्‍ताह 28 जून को रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है. निफ्टी तो 16 जून को ही अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. इसके बावजूद इन दिग्‍गज कंपनियों के शेयर नई ऊंचाई छूना तो दूर, कोविड से पहले के अपने पुराने स्‍तर पर भी नहीं पहुंच पाए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ