मोदी कैबिनेट का विस्तारःअन्नपूर्णा, पारस समेत 43 मंत्रियों ने ली शपथ, जल्द बंटेंगे विभाग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नये मंत्रियों ने बुधवार को शपथ ले ली। राष्ट्रपति भवन दिल्ली में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने नये मंत्रियों को शपथ दिलायी। सबसे पहले नारायण राणे ने शपथ ली। कोडरमा की भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। लोजपा के पशुपति पारस ने भी मंत्री पद की शपथ ली। झारखंड भाजपा के प्रभारी रहे भूपेंद्र यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इन दोनों के साथ कुल 43 नये मंत्री बनाये गये हैं। अब इनके बीच विभागों का बंटवारा किया जायेगा। मंत्रिमंडल के ये हैं नये चेहरे ज्योतिरादित्य सिंधिया-मध्य प्रदेश नारायण राणे-महाराष्ट्र सर्बानंद सोनोवाल-असम अन्नपूर्णा देवी-झारखंड भूपेंद्र यादव-राजस्थान डॉक्टर वीरेंद्र कुमार-मध्य प्रदेश रामचंद्र प्रसाद सिंह-बिहार अश्विनी वैष्णव-ओड़िशा पशुपति कुमार पारस-बिहार किरण रिजिजू-अरुणाचल प्रदेश राजकुमार सिंह–बिहार हरदीप सिंह पूरी-पंजाब मनसुख मांडविया-गुजरात पुरुषोत्तम रुपाला-गुजरात जी किशन रेड्डी-आंध्र प्रदेश अनुराग सिंह ठाकुर-हिमाचल प्रदेश पंकज चौधरी-उत्तर प्रदेश अनुप्रिया सिंह पटेल-उत्तर प्रदेश डॉ सत्यपाल सिंह बघेल–उत्तर प्रदेश राजीव चंद्रशेखर–गुजरात शुभा करंदजले-कर्नाटक भानु प्रताप सिंह वर्मा–उत्तर प्रदेश दर्शना जरदोष–गुजरात मीनाक्षी लेखी–दिल्ली एन नारायण स्वामी–कर्नाटक कौशल किशोर–उत्तर प्रदेश अजय भट्ट–उत्तराखंड बीएल वर्मा–उत्तर प्रदेश अजय कुमार–उत्तर प्रदेश चौहान देउ सिंह–गुजरात भगवंत खूबा–कर्नाटक कपिल मोरेश्वर पाटिल–महाराष्ट्र प्रतिमा भौमिक–त्रिपुरा सुभाष सरकार–प. बंगाल भागवत कृष्ण राव कराड–महाराष्ट्र राजकुमार रंजन सिंह भारती–मणिपुर प्रवीण पवार–महाराष्ट्र विशेश्वर टुडू– शांतनु ठाकुर–प. बंगाल मुंजापारा महेंद्र भाई–गुजरात जॉन बरला–प. बंगाल डॉक्टर एल मुरुगन–तमिलनाडु निशित प्रमाणिक–प. बंगाल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ