
मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस रिटेल ने जस्ट डायल में 40.95 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है. दोनों कंपनियों के बीच इसके लिए वह 3,497 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ है.
इस फैसले से रिलायंस को तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी. इस सौदे से रिलायंस जस्ट डायल का 3.04 करोड़ लोगों का डेटाबेस भी मिलेगा, जो उसके ई-कॉमर्स को बढ़ाने में मददगार होगा.
रिलायंस का यह कदम उसकी डिजिटल रणनीति का एक हिस्सा है, जिसके तहत उसने पिछले कुछ समय में भी कई डिजिटल कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी है. इनमें नेटमेड्स, अरबन लैडर जैसी कंपनियां शामिल
हैं.
रिलायंस आगे चलकर जस्ट डायल की 26 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए ओपन ऑफर का ऐलान करेगी. इसके तहत के 2.17 करोड़ शेयर खरीदे जाएंगे.
कंपनी ने सेबी में को रेगुलेटरी फाइलिंग के तहत दी गई जानकारी में बताया है कि सौदे के बाद जस्ट डायल के फाउंडर और वीएसएस मणि मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ के तौर पर काम करते रहेंगे.
मणि कंपनी के अगले फेज के ग्रोथ के लिए काम करेंगे. उन्होंने 25 साल पहले जस्ट डायल शुरू किया था.
Reliance Retail, Just Dial, Netmeds, Urban Ladder
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.