राजस्‍थान में दर्दनाक हादसा: कैलादेवी के दर्शन कर लौट रहे 4 दोस्तों की मौत

राजस्थान के कैलादेवी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे फिरोजाबाद जिले के चार युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। चारों दोस्त थे। हादसा धौलपुर जनपद में करौली-धौलपुर हाईवे पर सरमथुरा उपखंड क्षेत्र के बरौली गांव के पास हुआ। यहां शनिवार को बोलेरो गाड़ी और कार की भिड़ंत हो गई थी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे हादसा हुआ। मृतकों में सुस्ती उर्फ देवेंद्र (उम्र 30 वर्ष), प्रमोद (उम्र 35 वर्ष), अरविंद (उम्र 30 वर्ष) एवं कार चालक रीतेश (उम्र 30 वर्ष) शामिल हैं। हादसे में बोलेरो गाड़ी में सवार सरमथुरा निवासी बृजेश शर्मा भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची सरमथुरा थाना पुलिस ने कार में सवार घायल एक अन्य युवक प्रवीण को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को सरमथुरा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ