पटना।बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। बावजूद इसके शराब माफिया के हौसले बुलंद हैं। इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला दरभंगा में। यहां शराब लदे वाहन को रुकने के लिये पुलिसकर्मी ने इशारा किया, तो वाहन चालक ने पुलिस जवान को ही कुचल दिया।
वाहन चालक पुलिस जवान को 200 मीटर तक घसीटते रहा, जिससे जवान की मौत हो गई। हालांकि, वाहन चालक गिरफ्तार हो गया है।बताया जा रहा है कि दरभंगा की केवटी थाना की पुलिस थाने के सामने ही वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच शराब लदी स्कॉर्पियो वहां पहुंची। जवान ने जब स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने गाड़ी रोकने की जगह स्पीड बढ़ा दी। एक जवान को चपेट में ले लिया। जवान वाहन के साथ करीब दो सौ मीटर तक घिसटते रहा।
कुछ दूर आगे बढ़ने पर स्कॉर्पियो सवार गाड़ी रोक कर उतर कर भागने लगे, ग्रामीणों ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। अन्य तीन-चार लोग भागने में सफल रहे। घायल जवान को पहले केवटी सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच पहुंचते ही जवान की मौत हो गयी।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.