पटना। बिहार की राजधानी पटना समेत 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट एक बार फिर से मौसम विभाग ने जारी किया है। बिहार के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने एक बार फिर से 24 से 48 घंटे में बारिश की संभावना जताई है।
इस दौरान पटना, गया, भागलपुर, नालंदा सहित कई जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। समुद्र तल से 0.9 किमी पर एक ट्रफ रेखा पंजाब से हरियाणा, दक्षिण उत्तर प्रदेश, दक्षिण झारखंड, बंगाल होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक जो सिस्टम एक्टिव हो रहा है, इसके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों में मध्य बिहार के कई स्थानों पर और पूर्व और उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही साथ दो तीन जगह भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.