ऑनलाइन बिक्री की बदौलत कोविड -19 में बचा रहा बिग बाजार का कारोबार

कोविड-19 महामारी की विनाशकारी दूसरी लहर के बीच ऑनलाइन बिक्री के जरिये बिग बाजार अपने कारोबार को बचाए रखने में कामयाब रही है. ऑनलाइन बिक्री पर फोकस की रणनीति कंपनी के लिए संजीवनी साबित हुई. बिग बाजार के सीईओ सदाशिव नायक के मुताबिक उनके लगभग 30-35% ग्राहक ऑनलाइन हो गए हैं. इसके अलावा लगभग 20-30% नए खरीदार जुड़े हैं. इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोगों की खरीदारी भी महीने में तीन बार हो गई है. जबकि ऑफलाइन में यह महीने में औसतन एक बार ही रहती है. पहले बिग बाजार ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए रोजाना 50,000 ऑर्डर देने का लक्ष्य रखा था, जिसे हासिल कर लिया गया है. अब प्रतिदिन 70,000 ऑर्डर का नया लक्ष्य रखा गया है. बिग बाजार 2 घंटे की डिलीवरी जैसी नई पेशकश के साथ ऑनलाइन प्‍लेटफॉर्म पर आ गया है. इसके लिए वह अपनी डिजिटल टीम का विस्तार भी कर रहा है. उसे उम्मीद है कि बिक्री का एक बड़ा हिस्सा ऑनलाइन होगा. जियो मार्ट भीजल्द ही वॉट्सऐप के साथ मिलकर अपना नया फीचर पेश करने जा रहा है, जो यूजर्स को मैसेंजर ऐप के जरिये खरीदारी की सुविधा प्रदान करेगा. इन ऑर्डरों की आपूर्ति स्थानीय दुकानदारों द्वारा की जाएगी. नवी मुंबई और ठाणे में कुछ स्थानों पर इसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है. Big Bazaar, online sales, online orders, Covid-19 pandemic, Digital platform, Amazon, Reliance Retail.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ