पूर्णिया में बुधवार को सड़क दुर्घटना में दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना कस्बा थाने के एनएच-57 पर काठ पुल के पास की है।
घटना के बाबत मृतक की मां ने कहा कि पांच बच्चे सड़क के किनारे बैठे हुए थे।
तभी एक तेज रफ्तार एक ट्रक ने बच्चों को कुचल दिया।
इसमें एक बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दूसरे बच्चे की मौत सदर अस्पताल में हो गई।
वहीं दो बच्चों का अभी सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
कस्बा थाना प्रभारी चंदन ठाकुर ने बताया कि इस घटना में दो बच्चों की मौत हुई है।
ट्रक को जब्त कर लिया गया है, जबकि चालक फरार हो गया है।
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.