कोरोना काल में लोगों की बढ़-चढ़ कर मदद करने वाले अभिनेता सोनू सूद ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अपील की है कि कुछ लोग जानबूझ कर उन्हें बदनाम करने की नीयत से उनके खिलाफ काम कर रहे हैं, जबकि वह लोगों की मदद करने में जुटे हैं.
यह मामला सोनू सूद के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर एक याचिका का है, जिसमें अपील की गई थी कि सोनू सूद और एमएलए जीशान सिद्दीकी को उस वक्त कोविड 19 की रेमडेसिवर जैसी जीवन बचाने वाली दवाएं कैसे मिलीं जब इन दवाओं की बाजार में भारी कमी थी.
इस मामले में हाईकोर्ट ने 15 दिन पहले मुंबई पुलिस को जांच के आदेश दिए थे और कहा था कि पुलिस पता लगाए कि इन प्रभावशाली लोगों ने ये दवाएं कैसे हासिल कीं.
सोनू सूद ने अपनी अपील में कहा है कि हाईकोर्ट इस केस में दखल दे, क्योंकि उन्होंने इन दवाओं को लोगों के लिए ऐसे वक्त में मुहैया करवाया था जब ये दवाएं कहीं नहीं मिल रही थीं और इससे काफी लोगों की जिंदगी को बचाया गया.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.