कार में आगे की दोनों सीटों के लिए एयरबैग की अनिवार्यता लागू करने की तारीख को केंद्र सरकार ने फिलहाल चार महीने के लिए टाल दिया है.
सड़क परिवहन मंत्रालय के एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक सरकार ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर यह फैसला लिया है.
मंत्रालय ने मौजूदा कार मॉडल में फ्रंट पैसेंजर एयरबैग लगाने की अनिवार्यता को 31 दिसंबर, 2021 तक टालने का फैसला किया है.
अधिकारी बताया कि कार निर्माता कंपनियों के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने सरकार से इसके लिए कुछ मोहलत मांगी थी, जिसके मद्देनजर यह फैसला किया गया है.
बता दें कंपनियों द्वारा लॉन्च किए जाने वाले सभी नए मॉडलों में आगे की दोनों सीटों के लिए एयर बैग लगाने को पहले से ही अनिवार्य किया जा चुका है.
इसी तरह कारों के मौजूदा यानी पहले से बन रहे मॉडलों में भी इसे लागू करने के लिए वाहन निर्माताओं को 31 अगस्त 2021 तक की डेडलाइन दी गई थी, जिसे अब साल के अंत तक बढ़ा दिया गय है.
आगे की दोनों सीटों के लिए एयर बैग को अनिवार्य करने के इस कदम का उद्देश्य दुर्घटना की स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा में सुधार करना है.
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.