ट्विटर के शिकायत अधिकारी ने छोड़ा पद ! साइट पर नहीं दिख रहा नाम


माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कुछ दिनों पहले भारत में जिस अंतरिम शिकायत अधिकारी (ग्रीवांस ऑफिसर) की नियुक्ति की थी, उसने एक हफ्ते बाद ही अपना पद छोड़ दिया है. 


धर्मेंद्र चतुर को ट्विटर ने हाल ही में भारत में अंतरिम ग्रीवांस ऑफिसर नियुक्त किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 


ट्विटर की वेबसाइट पर अब उनका नाम नहीं दिख रहा है जबकि आईटी रूल्स 2021 के मुताबिक ऐसा किया जाना जरूरी है. ट्विटर की ओर से अभी इस पर कोई भी प्रतिक्रिया या टिप्पणी नहीं आई है.


नए आईटी नियमों के तहत नियुक्त किए गए ग्रीवांस ऑफिसर के इस्तीफे के बाद फिलहाल ट्विटर का भारत में को ग्रीवांस ऑफिशियल नहीं है. 


बता दें कि भारत में नियुक्त किए गए ग्रीवांस ऑफिसर का काम भारतीय सब्सक्राइबर्स की शिकायतों का निपटारा करना था. 


25 मई से लागू नए नियमों के तहत  50 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स वाली सोशल मीडिया कंपनियों को भारतीय सब्सक्राइबर्स की शिकायतों को दूर करने के लिए अधिकारी नियुक्‍त करना और उसकी जानकारी सरकार को देना जरूरी हो गया है. 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ