अयोध्या मंदिर जमीन घोटाला: संजय सिंह ने कराई 9 पर FIR


अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से संबंधित एक जमीन विवाद से जुड़े मामले में  आप नेता संजय सिंह ने 9 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

संजय सिंह की तहरीर में अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, ट्रस्ट के सदस्य अनिल कुमार मिश्रा, चंपत राय, हरीश पाठक, कुसुम पाठक, सुलतान अंसारी, एसपी सिंह और दीप नारायण उपाध्याय समेत 9 लोग पर आरोप लगाते हुए, इनके खिलाफ FIR दर्ज कराने की मांग की है।

आप नेता ने कहा कि बीजेपी ने श्री राम मंदिर ट्रस्ट के साथ मिलकर चंदा चोरी की है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इतने सारे प्रमाण देने के बाद भी बीजेपी सरकार ने अब तक कोई जांच क्यों नहीं शुरू की? 

उन्होंने कहा कि अगर मामला दर्ज नहीं हुआ तो कोर्ट जाऊंगा, राम का मंदिर जल्द बने लेकिन ये बेईमानी नहीं चलने देंगे।

 ट्रस्ट के 3 सदस्यों ने साफ कहा कि हमें जमीन अधिग्रहण की जानकारी नहीं दी गई। बीजेपी ने राम के नाम पर घोटाला किया है।

वहीं आप नेता संजय सिंह के आरोप पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि आरोप में कोई तथ्य नहीं है। जब कोई अपराध ही नहीं बनता है तो फिर जांच की आवश्यकता ही नहीं है।

संजीव सिंह का कहना है कि संजय सिंह पहले आरोप लगाते हैं, एफआईआर दर्ज कराते हैं और फिर खुद ही कोर्ट में माफी मांग लेते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ