दोस्तों, लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद देश भर में दो चीजों की सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिल रही है। पहली बात तो यह कि नई सरकार कैसे और कब बनेगी, उसका चेहरा क्या होगा? यानी कमान नरेंद्र मोदी के हाथ होगी या चेहरा बदल भी सकता है? इस सवाल का पुख्ता और पक्का जवाब आने में अभी कुछ घंटे से लेकर कुछ दिन तक लग सकते हैं। लिहाज़ा हम फिलहाल इस पर कोई हवा-हवाई चर्चा नहीं करेंगे।
हम चर्चा करेंगे उस दूसरे मुद्दे की जो देशभर में चौपालों से लेकर चाय की बैठकियों तक में गूंज रहा है। इसपर लोग ठहाके लगा रहे हैं, मौज ले रहे हैं, तो कहीं-कहीं इसकी वजहों पर भी चर्चा हो रही है।
हम बात कर रहे हैं मोदी की सबसे जलवेबाज़ और तेज-तर्रार मानी जाने वाली मंत्री और इंडियन पॉलिटिक्स ड्रामा क्वीन कही जाने वाली स्मृति ईरानी को अमेठी में मिली करारी शिकस्त की।
- पूरी खबर के लिए नीचे लिए गए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो

.png)
0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.