AAP ने घोषित किए दिल्ली से उम्मीदवारों के नाम, जानिए किसे-किसे मिला टिकट : BJP में कट सकता है तीन सांसदों का पत्‍ता


कांग्रेस के साथ NDIA गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में अपने हिस्‍से मे आई चारों सीटों पर अपने  उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. दूसरी ओर भाजपा में इस बार दिल्‍ली के तीन सांसदों का पत्‍ता कटने के आसार हैं।

AAP ने दिल्ली में जिन चार उम्मीदवार को लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है, उनमें से तीन वर्तमान में AAP विधायक हैं. इसके अलावा हरियाणा की कुरूक्षेत्र लोकसभा सीट के लिए भी उम्मीदवार के नाम का ऐलान भी किया गया है. पार्टी ने यहां से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है.


घोषणा के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने नई दिल्ली से सोमनाथ भारती, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, पूर्वी दिल्ली से कुलदीप कुमार और साउथ दिल्ली सहीराम को उम्मीदवार बनाया गया है. 


चारों उम्मीदवार आम आदमी पार्टी के पुराना कार्यकर्ता और नेता रहे हैं. इन पर अब पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भरोसा जताया है. इनमें से सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और सहीराम आम आदमी पार्टी के विधायक हैं.


दूसरी ओर, बीजेपी भी दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट के चयन को अंतिम रूप देने में जुट गई है. बताया जा रहा है कि उम्मीदवारों के चयन के लिए कड़ी स्क्रीनिंग प्रक्रिया कर रही है। इसके तहत ऑब्जर्वर की रिपोर्ट से लेकर इन सीटों पर कैंडिडेट को लेकर सर्वे का सहारा लिया जाएगा.


बीजेपी ने केंद्रीय नेतृत्व और जिला स्तर एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की सलाह के बाद ऑब्जर्वर की नियुक्ति की थीसू.त्रों ने बताया कि पार्टी ने साथ ही मौजूदा सांसदों की लोकप्रियता, उनके काम और उनकी जीत के मौके को लेकर भी सर्वे कराया है.


पार्टी ने सर्वे के दौरान इन सीटों पर वैसे लोगों के नाम भी पूछे जो अच्छे कैंडिडेट हो सकते हैं ताकि अगर जरूरत पड़े तो ऐसे उम्मीदवार को उतारा जा सके. ऑब्जर्वर ने अपनी रिपोर्ट स्थानीय नेतृत्व को भेज दी है जिन्होंने इसे केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचा दिया है. केंद्रीय चुनाव कमिटी (CEC) कैंडिडेट के नाम की अंतिम घोषणा करेगा.


सूत्रों ने बताया कि इस बार पार्टी दो या तीन लोकसभा सीटों पर सिटिंग सांसद को बदल सकती है। एक मशहूर अभिनेता, एक पूर्व केंद्रीय मंत्री की बेटी और कुछ केंद्रीय मंत्री जो राज्यसभा के सदस्य भी हैं, उनका नाम भी चर्चा में है। 


एक वरिष्ठ नेता ने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि इस बार के चुनाव में दिल्‍ली से पार्टी के मौजूदा सांसदों में से तीन का टिकट कट सकता है। हालांकि उन्‍होंने इसकी वजह नहीं बताई.  2019 के लोकसभा में बीजेपी ने दिल्ली में 5 सांसदों को रिपीट किया था. सभी सात सीटों पर पार्टी के कैंडिडेट ने बड़ी जीत दर्ज की थी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ