झारखंड के जामताड़ा जिले में एक बड़े ट्रेन हादसे की खबर आ रही है,‍ जिसमें एक ट्रेन कई यात्रियों को रौंदते हुए निकल गई है। घटना जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे स्टेशन की है। इस हादसे में 12 लोगों लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी मौतों का सटीक आंकड़ा सामने नहीं आया है। 


जानकारी के मुताबिक विद्यासागर-जामताड़ा स्टेशन के बीच कालाझरिया के पास यह हादसा हु । डाउन लाइन में बेंगलरु-यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रेन रुकी थी। इस दौरान कई यात्री ट्रेन से उतरे थे। तब ही अप लाइन से जा रही ईएमयू ट्रेन की चपेट में कई यात्री आ गए। 


इस भयानक हादसेका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि राहत औऱ बचाव कर्मी लोगों को घटनास्थल से लेकर जा रहे हैं। वीडियो में राहतकर्मी लोगों को एंबुलेंस में रखते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि रात के वक्त इस हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई है। 


जामताड़ा के डिप्टी कमिश्नर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया है कि मेडिकल टीमों और एंबुलेंस को राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। शुरुआती जानकारी में 12 लोगों के मरने की बात सामने आई। इसके बाद  2 लोगों के मरने और 10 के घायल होने की सूचना आई। हालांकि, मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। 


जामताड़ा के SDM अनंत कुमार ने कहा कि अब तक दो शव बरामद किए गए हैं। रेलवे से आग्रह किया गया है कि वो हेल्पलाइन नंबर जारी करे। उन्‍होंने कहा कि घटना की वजह का पता जांच के बाद ही चलेगा।