दो हवाई जहाजों के आपस में टकराने से विमान में लगी आग के हादसे का वीडियो सामने आया है। जापान में हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो जापान के टोक्यो हनेदा एयरपोर्ट पर एक प्लेन में भीषण आग लगने का है, जिससे हवाई अड्डे पर अफरा तफरी मच गई। अब तक जो वीडियो सामने आया है, उसमें प्लेन की खिड़कियों से बाहर लपटें आती दिख रही हैं।
बताया जा रहा है कि यह विमान जापान एयरलाइंस का था। हादसा उस वक्त हुआ, जब प्लेन हनेदा एयरपोर्ट पर लैंडिंग कर रहा था। होक्काइदो से यह प्लेन आया था। जापानी अथॉरिटीज का इस बारे में कहना है कि कोस्ट गार्ड के एयरक्राफ्ट से शायद टकराने के बाद प्लेन में यह आग लगी थी।
हालांकि अब तक पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। यह दावा शुरुआती जांच के आधार पर किया जा रहा है। वहीं जापान एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा कि यह प्लेन होक्काइदो के शिन-चितोसे एयरपोर्ट से आया था और इसमें 300 यात्री सवार थे।
विमान में लगी आग इतनी भीषण थी कि रात के अंधेरे में पूरे एयरपोर्ट में तेज पीली रोशनी नजर आई। अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि इस विमान हादसे में कोई जख्मी हुआ है या नहीं। बता दें कि हनेदा एयरपोर्ट जापान के टोक्यो हवाई अड्डे के बाद देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक है।
माइक्रो ब्लॉगिंग सोशल साइट एक्स (ट्वीटर) पर वर्ल्डवॉकर नाम की यूजर प्रोफाइल से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें
https://twitter.com/worldwalker_now/status/1742113638486524309

0 टिप्पणियाँ
आपकी टिप्पणियों, प्रतिक्रियाओं व सुझावों का स्वागत है, पर भाषा की गरिमा और शब्दों की मर्यादा अवश्य बनाए रखें.